सूर्य आरती

सूर्य आरती

सूर्य आरती

जय कश्यप-नन्दन,
ॐ जय अदिति नन्दन।

त्रिभुवन – तिमिर – निकंदन,
भक्त-हृदय-चन्दन॥

॥ जय कश्यप-नन्दन ॥

सप्त-अश्वरथ राजित,
एक चक्रधारी।

दु:खहारी, सुखकारी,
मानस-मल-हारी॥

॥ जय कश्यप-नन्दन ॥

सुर – मुनि – भूसुर – वन्दित,
विमल विभवशाली।

अघ-दल-दलन दिवाकर,
दिव्य किरण माली॥

॥ जय कश्यप-नन्दन ॥

सकल – सुकर्म – प्रसविता,
सविता शुभकारी।

विश्व-विलोचन मोचन,
भव-बन्धन भारी॥

॥ जय कश्यप-नन्दन ॥

कमल-समूह विकासक,
नाशक त्रय तापा।

सेवत साहज हरत अति
मनसिज-संतापा॥

॥ जय कश्यप-नन्दन ॥

नेत्र-व्याधि हर सुरवर,
भू-पीड़ा-हारी।

वृष्टि विमोचन संतत,
परहित व्रतधारी॥

॥ जय कश्यप-नन्दन ॥

सूर्यदेव करुणाकर,
अब करुणा कीजै।

हर अज्ञान-मोह सब,
तत्त्वज्ञान दीजै॥

॥ जय कश्यप-नन्दन ॥

कॉपीराइट : हमारी वैबसाइट के द्वारा जो भी पोस्ट सांझा की जा रही है वह इंटरनेट पर कहीं न कहीं पहले से अस्तित्व में है। अगर हमारी वैबसाइट पर आपका कोई कॉपीराइट मटिरियल पोस्ट हुआ है तो आप हमे उसके बारे में बताए आपका कंटैंट 48 घंटो में हटा दिया जाएगा

कृपया यह भी देखें!

Leave a Comment

Join Us On Telegram How To Download Request Movies & Series

आने वाले त्योहार

देवउत्थान एकादशी के शुभ मुहूर्त की जानकारी

छट

छठ पर्व क्यों मनाया जाता है और क्या है इसका महत्व

भाई दूज तिलक विधि 2023

भाई दूज शुभ मुहूर्त 2023

गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी मुहूर्त से जुड़ी सभी जानकारी – 2023

कृष्ण जन्माष्टमी

कृष्ण जन्माष्टमी: आ रहे हैं यशोदा के लाल 2023

Latest Series

एकादशी माता की आरती

एकादशी माता की आरती

श्री मनसा देवी की आरती

श्री मनसा देवी की आरती

माँ पार्वती की आरती

माँ पार्वती की आरती

आरती कुंजबिहारी की

आरती कुंजबिहारी की

अहोई माता की आरती

अहोई माता की आरती

शनि देव जी की आरती

शनि देव जी की आरती