भाई दूज तिलक विधि 2023

भाई दूज तिलक – भाई दूज के दिन सभी बहनें अपने भाई को भोज के लिए निमंत्रित करती हैं और उन्हें तिलक करके उनकी लंबी उम्र के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं।

भाई दूज

भाई दूज तिलक सामग्री

  • पुजा की थाली
  • फल, फूल
  • दीपक
  • अक्षत
  • मीठाई
  • देशी घी
  • जल

इसके अतिरिक्त आप अपने भाई को उपहर स्वरूप देने के लिए श्री फल, मीठाई, और वस्त्र आदि भी रख सकती हैं।

भाई दूज तिलक की विधि

  • भाई दूज के दिन प्रात:काल तेल उबटन आदि करने के बाद स्नान करें। स्नान से निपटकर स्वच्छ नए वस्त्र पहनें
  • घर के पूजास्थल में पंचोपचार की क्रिया द्वारा सभी देवों की पूजा करें। भाई बहन एक दूसरे के मंगल की ईश्वर से प्रार्थना करें।
  • भाईदूज का तिलक सामान्यतः मध्याह्न काल में किया जाता है। इस समय भाई अपनी बहनों के घर पहुंचे।
  • बहनें एक थाली में हल्दी, कुमकुम, अक्षत, दीया आदि रखकर पूजा की थाली तैयार करें।
  • इसके बाद बहनें अपने भाई को एक चौकी पर बिठायें। और भाई एक रुमाल से अपने सिर को ढंक लें।
  • चौकी पर बैठे भाई को हल्दी, कुमकुम अक्षत से तिलक लगाएं। तिलक लगाने के बाद भाई के हाथ में कलावा बांधें, और अब उनकी आरती उतारें।
  • अब बहनें भाई को मिठाई खिलाएं। और भाई बहन के द्वारा बनाए गए पकवान का आनंद लें।
  • यदि भाई और बहन एक ही घर में रहते हैं, तो दोनों साथ में मध्याह्न भोजन करें। इसके बाद बहन अपने भाई को तिलक कर सकती हैं।
  • अब भाई वस्त्र और अन्य उपहार देकर बहन का आभार व्यक्त करें।

ऐसी मान्यता है कि जो भाई इस दिन अपनी विवाहित बहनों को वस्त्र – दक्षिणा आदि देते हैं, उन्हें आने वाले वर्ष में सफलता प्राप्त होती है और बहन के आशीर्वाद से उनके धन, यश, आयु, और बल की वृद्धि होती है।

कॉपीराइट : हमारी वैबसाइट के द्वारा जो भी पोस्ट सांझा की जा रही है वह इंटरनेट पर कहीं न कहीं पहले से अस्तित्व में है। अगर हमारी वैबसाइट पर आपका कोई कॉपीराइट मटिरियल पोस्ट हुआ है तो आप हमे उसके बारे में बताए आपका कंटैंट 48 घंटो में हटा दिया जाएगा

कृपया यह भी देखें!

Leave a Comment

Join Us On Telegram How To Download Request Movies & Series

आने वाले त्योहार

देवउत्थान एकादशी के शुभ मुहूर्त की जानकारी

छट

छठ पर्व क्यों मनाया जाता है और क्या है इसका महत्व

भाई दूज तिलक विधि 2023

भाई दूज शुभ मुहूर्त 2023

गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी मुहूर्त से जुड़ी सभी जानकारी – 2023

कृष्ण जन्माष्टमी

कृष्ण जन्माष्टमी: आ रहे हैं यशोदा के लाल 2023

Latest Series

एकादशी माता की आरती

एकादशी माता की आरती

श्री मनसा देवी की आरती

श्री मनसा देवी की आरती

माँ पार्वती की आरती

माँ पार्वती की आरती

आरती कुंजबिहारी की

आरती कुंजबिहारी की

अहोई माता की आरती

अहोई माता की आरती

शनि देव जी की आरती

शनि देव जी की आरती