एकादशी माता की आरती

एकादशी माता की आरती

एकादशी माता की आरती

ॐ जय एकादशी, जय एकादशी,जय एकादशी माता।
विष्णु पूजा व्रत को धारण कर,शक्ति मुक्ति पाता॥

ॐ जय एकादशी…॥

तेरे नाम गिनाऊं देवी,भक्ति प्रदान करनी।
गण गौरव की देनी माता,शास्त्रों में वरनी॥

ॐ जय एकादशी…॥

मार्गशीर्ष के कृष्ण पक्ष की उत्पन्ना,विश्वतारनी जन्मी।
शुक्ल पक्ष में हुई मोक्षदा,मुक्तिदाता बन आई॥

ॐ जय एकादशी…॥

पौष के कृष्ण पक्ष की,सफला नामक है।
शुक्लपक्ष में होय पुत्रदा,आनन्द अधिक रहै॥

ॐ जय एकादशी…॥

नाम षटतिला माघ मास में,कृष्ण पक्ष आवै।
शुक्ल पक्ष में जया, कहावै,विजय सदा पावै॥

ॐ जय एकादशी…॥

विजया फाल्गुन कृष्ण पक्ष में शुक्ल आमलकी।
पापमोचनी कृष्ण पक्ष में,चैत्र महाबली की॥

ॐ जय एकादशी…॥

चैत्र शुक्ल में नाम कामदा,धन देने वाली।
नाम बरुथिनी कृष्ण पक्ष में,वैशाख माह वाली॥

ॐ जय एकादशी…॥

शुक्ल पक्ष में हो मोहिनी अपरा ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष।
नाम निर्जला सब सुख करनी,शुक्ल पक्ष रखी॥

ॐ जय एकादशी…॥

योगिनी नाम आषाढ में जानों,कृष्णपक्ष करनी।
देवशयनी नाम कहायो,शुक्ल पक्ष धरनी॥

ॐ जय एकादशी…॥

कामिका श्रावण मास में आवै,कृष्ण पक्ष कहिए।

श्रावण शुक्ला होय पवित्रा आनन्द से रहिए॥

ॐ जय एकादशी…॥

अजा भाद्रपद कृष्ण पक्ष की,परिवर्तिनी शुक्ला।
इन्द्रा आश्विन कृष्ण पक्ष में,व्रत से भवसागर निकला॥

ॐ जय एकादशी…॥

पापांकुशा है शुक्ल पक्ष में,आप हरनहारी।
रमा मास कार्तिक में आवै,सुखदायक भारी॥

ॐ जय एकादशी…॥

देवोत्थानी शुक्ल पक्ष की,दुखनाशक मैया।
पावन मास में करूं विनती पार करो नैया॥

ॐ जय एकादशी…॥

परमा कृष्ण पक्ष में होती,जन मंगल करनी।
शुक्ल मास में होय पद्मिनी दुख दारिद्रय हरनी॥

ॐ जय एकादशी…॥

जो कोई आरती एकादशी की,भक्ति सहित गावै।
जन गुरदिता स्वर्ग का वासा,निश्चय वह पावै॥

ॐ जय एकादशी…॥

कॉपीराइट : हमारी वैबसाइट के द्वारा जो भी पोस्ट सांझा की जा रही है वह इंटरनेट पर कहीं न कहीं पहले से अस्तित्व में है। अगर हमारी वैबसाइट पर आपका कोई कॉपीराइट मटिरियल पोस्ट हुआ है तो आप हमे उसके बारे में बताए आपका कंटैंट 48 घंटो में हटा दिया जाएगा

कृपया यह भी देखें!

Leave a Comment

Join Us On Telegram How To Download Request Movies & Series

आने वाले त्योहार

देवउत्थान एकादशी के शुभ मुहूर्त की जानकारी

छट

छठ पर्व क्यों मनाया जाता है और क्या है इसका महत्व

भाई दूज तिलक विधि 2023

भाई दूज शुभ मुहूर्त 2023

गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी मुहूर्त से जुड़ी सभी जानकारी – 2023

कृष्ण जन्माष्टमी

कृष्ण जन्माष्टमी: आ रहे हैं यशोदा के लाल 2023

Latest Series

एकादशी माता की आरती

एकादशी माता की आरती

श्री मनसा देवी की आरती

श्री मनसा देवी की आरती

माँ पार्वती की आरती

माँ पार्वती की आरती

आरती कुंजबिहारी की

आरती कुंजबिहारी की

अहोई माता की आरती

अहोई माता की आरती

शनि देव जी की आरती

शनि देव जी की आरती