श्री महाकाली आरती

श्री महाकाली आरती

श्री महाकाली आरती

मंगल की सेवा सुन मेरी देवा ,
हाथ जोड़ तेरे द्वार खड़े।

पान सुपारी ध्वजा नारियल
ले ज्वाला तेरी भेंट करें।

सुन जगदंबे कर न विलम्बे,
संतन के भंडार भरे।

सन्तान प्रतिपाली सदा खुशहाली,
जै काली कल्याण करे ।

बुद्धि विधाता तू जग माता ,
मेरा कारज सिद्ध करें।

चरण कमल का लिया आसरा,
शरण तुम्हारी आन पड़े।

जब जब भीर पड़ी भक्तन पर,
तब तब आय सहाय करे।

बार बार तै सब जग मोहयो,
तरुणी रूप अनूप धरे।

माता होकर पुत्र खिलावे,
कही भार्या भोग करे॥

संतन सुखदाई,सदा सहाई ,
संत खड़े जयकार करे ।

ब्रह्मा ,विष्णु,महेश फल लिए
भेंट देन सब द्वार खड़े|

अटल सिंहासन बैठी माता,
सिर सोने का छत्र धरे ॥

वार शनिचर कुमकुम वर्णी,
जब लुकुण्ड पर हुकुम करे ।

खड्ग खप्पर त्रिशुल हाथ लिये,
रक्तबीज को भस्म करे।

शुम्भ निशुम्भ क्षणहि में मारे ,
महिषासुर को पकड़ धरे ॥

आदित वारी आदि भवानी ,
जन अपने को कष्ट हरे ।

कुपित होकर दानव मारे,
चण्ड मुण्ड सब चूर करे ॥

जब तुम देखी दया रूप हो,
पल में संकट दूर टरे।

सौम्य स्वभाव धरयो मेरी माता ,
जन की अर्ज कबूल करे ॥

सात बार की महिमा बरनी,
सब गुण कौन बखान करे।

सिंह पीठ पर चढ़ी भवानी,
अटल भवन में राज्य करें ॥

दर्शन पावे मंगल गावे ,
सिद्ध साधक तेरी भेंट धरे ।

ब्रह्मा वेद पढ़े तेरे द्वारे,
शिव शंकर हरी ध्यान धरे ॥

इन्द्र कृष्ण तेरी करे आरती,
चंवर कुबेर डुलाय रहे।

जय जननी जय मातु भवानी ,
अटल भवन में राज्य करें ॥

संतन प्रतिपाली सदा खुशहाली,
मैया जय काली कल्याण करे।

कॉपीराइट : हमारी वैबसाइट के द्वारा जो भी पोस्ट सांझा की जा रही है वह इंटरनेट पर कहीं न कहीं पहले से अस्तित्व में है। अगर हमारी वैबसाइट पर आपका कोई कॉपीराइट मटिरियल पोस्ट हुआ है तो आप हमे उसके बारे में बताए आपका कंटैंट 48 घंटो में हटा दिया जाएगा

कृपया यह भी देखें!

Leave a Comment

Join Us On Telegram How To Download Request Movies & Series

आने वाले त्योहार

देवउत्थान एकादशी के शुभ मुहूर्त की जानकारी

छट

छठ पर्व क्यों मनाया जाता है और क्या है इसका महत्व

भाई दूज तिलक विधि 2023

भाई दूज शुभ मुहूर्त 2023

गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी मुहूर्त से जुड़ी सभी जानकारी – 2023

कृष्ण जन्माष्टमी

कृष्ण जन्माष्टमी: आ रहे हैं यशोदा के लाल 2023

Latest Series

एकादशी माता की आरती

एकादशी माता की आरती

श्री मनसा देवी की आरती

श्री मनसा देवी की आरती

माँ पार्वती की आरती

माँ पार्वती की आरती

आरती कुंजबिहारी की

आरती कुंजबिहारी की

अहोई माता की आरती

अहोई माता की आरती

शनि देव जी की आरती

शनि देव जी की आरती