श्री दुर्गा आरती (नवरात्रि आरती)

श्री दुर्गा आरती (नवरात्रि आरती)

श्री दुर्गा आरती (नवरात्रि आरती)

ॐ जय अम्बे गौरी ,
मैया जय श्यामा गौरी ।

तुमको निशदिन ध्यावत
हरि ब्रह्मा शिवजी ॥

॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥

मांग सिंदूर विराजत
टीको मृगमद को ।

उज्जवल से दोउ नैना
चन्द्रवदन नीको ॥

॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥

कनक समान कलेवर
रक्ताम्बर राजे ।

रक्तपुष्प गल माला
कण्ठन पर साजे ॥

॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥

केहरि वाहन राजत
खड्ग खप्पर धारी ।

सुर नर मुनि जन सेवत
तिनके दुख हारी ॥

॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥

कानन कुण्डल शोभित
नासाग्रे मोती ।

कोटिक चन्द्र दिवाकर
सम राजत ज्योति ॥

॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥

शुम्भ निशुम्भ विदारे
महिषासुर घाती ।

धूम्र विलोचन नैना
निशदिन मदमाती ॥

॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥

चंड मुंड संहारे
शोणित बीज हरे ।

मधु कैटभ दोउ मारे
सुर भयहीन करे ॥

॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥

ब्रह्माणी रुद्राणी
तुम कमला रानी ।

आगम निगम बखानी
तुम शिव पटरानी ॥

॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥

चौसठ योगिनी गावत
नृत्य करत भैरों ।

बाजत ताल मृदंगा
अरू बाजत डमरू ॥

॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥

तुम ही जग की माता
तुम ही हो भरता ।

भक्तन की दुख हरता
सुख संपति करता ॥

॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥

भुजा चार अति शोभित
वर मुद्रा धारी ।

मनवांछित फल पावत
सेवत नर नारी ॥

॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥

कंचन थाल विराजत
अगर कपूर बाती ।

श्रीमालकेतु में राजत
कोटि रतन ज्योति ॥

॥ ॐ जय अम्बे गौरी ॥

श्री अम्बे जी की आरती
जो कोई नर गावे ।

कहत शिवानंद स्वामी
मनवांछित पावे ॥

कॉपीराइट : हमारी वैबसाइट के द्वारा जो भी पोस्ट सांझा की जा रही है वह इंटरनेट पर कहीं न कहीं पहले से अस्तित्व में है। अगर हमारी वैबसाइट पर आपका कोई कॉपीराइट मटिरियल पोस्ट हुआ है तो आप हमे उसके बारे में बताए आपका कंटैंट 48 घंटो में हटा दिया जाएगा

कृपया यह भी देखें!

Leave a Comment

Join Us On Telegram How To Download Request Movies & Series

आने वाले त्योहार

देवउत्थान एकादशी के शुभ मुहूर्त की जानकारी

छट

छठ पर्व क्यों मनाया जाता है और क्या है इसका महत्व

भाई दूज तिलक विधि 2023

भाई दूज शुभ मुहूर्त 2023

गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी मुहूर्त से जुड़ी सभी जानकारी – 2023

कृष्ण जन्माष्टमी

कृष्ण जन्माष्टमी: आ रहे हैं यशोदा के लाल 2023

Latest Series

एकादशी माता की आरती

एकादशी माता की आरती

श्री मनसा देवी की आरती

श्री मनसा देवी की आरती

माँ पार्वती की आरती

माँ पार्वती की आरती

आरती कुंजबिहारी की

आरती कुंजबिहारी की

अहोई माता की आरती

अहोई माता की आरती

शनि देव जी की आरती

शनि देव जी की आरती