काली माता की आरती

काली माता की आरती

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली |
माँ काली आरती तेरे ही गुण गायें भारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती ||

तेरे भक्तजनों पे माता, भीर पड़ी है भारी |
दानव दल पर टूट पड़ो माँ, करके सिंह सवारी ||

सौ सौ सिंहों से तु बलशाली, दस भुजाओं वाली |
दुखियों के दुखड़े निवारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती ||

माँ बेटे का है इस जग में, बड़ा ही निर्मल नाता |
पूत कपूत सुने हैं पर, माता ना सुनी कुमाता ||

सब पर करुणा दर्शाने वाली, अमृत बरसाने वाली |
दुखियों के दुखडे निवारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती ||

नहीं मांगते धन और दौलत, न चांदी न सोना |
हम तो मांगे मां तेरे मन में, इक छोटा सा कोना ||

सबकी बिगडी बनाने वाली, लाज बचाने वाली |
सतियों के सत को संवारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती ||

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली |
तेरे ही गुण गायें भारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती ||

कॉपीराइट : हमारी वैबसाइट के द्वारा जो भी पोस्ट सांझा की जा रही है वह इंटरनेट पर कहीं न कहीं पहले से अस्तित्व में है। अगर हमारी वैबसाइट पर आपका कोई कॉपीराइट मटिरियल पोस्ट हुआ है तो आप हमे उसके बारे में बताए आपका कंटैंट 48 घंटो में हटा दिया जाएगा

कृपया यह भी देखें!

Leave a Comment

Join Us On Telegram How To Download Request Movies & Series

आने वाले त्योहार

देवउत्थान एकादशी के शुभ मुहूर्त की जानकारी

छट

छठ पर्व क्यों मनाया जाता है और क्या है इसका महत्व

भाई दूज तिलक विधि 2023

भाई दूज शुभ मुहूर्त 2023

गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी मुहूर्त से जुड़ी सभी जानकारी – 2023

कृष्ण जन्माष्टमी

कृष्ण जन्माष्टमी: आ रहे हैं यशोदा के लाल 2023

Latest Series

एकादशी माता की आरती

एकादशी माता की आरती

श्री मनसा देवी की आरती

श्री मनसा देवी की आरती

माँ पार्वती की आरती

माँ पार्वती की आरती

आरती कुंजबिहारी की

आरती कुंजबिहारी की

अहोई माता की आरती

अहोई माता की आरती

शनि देव जी की आरती

शनि देव जी की आरती